अनुस्वार ≠ चन्द्रबिन्दु
अनुस्वार और चन्द्रबिन्दु का अंतर

हिन्दी मेँ अनुस्वार और चन्द्रबिन्दु का प्रयोग

हिन्दी मेँ अनुस्वार (ं) और चन्द्रबिन्दु (ँ) का प्रयोग केवल लेखन-शैली का विषय नहीँ है, बल्कि यह भाषा की ध्वन्यात्मक शुद्धता से जुड़ा हुआ है। चन्द्रबिन्दु स्वर के नासिकीकरण को दर्शाता है, जैसे “हँस” (laugh), जबकि अनुस्वार प्रायः नासिक्य व्यंजन का संकेत देता है, जैसे “हंस” (हन्स; Swan )। इस प्रकार दोनोँ का प्रयोग एक-दूसरे के स्थान पर करना शुद्ध नहीँ माना जा सकता।

अन्य उदाहरणः कंस (= कन्स), काँसा ( कान्सा)।

इसके बावजूद, आधुनिक हिन्दी लेखन—विशेषकर डिजिटल माध्यमोँ मेँ—चन्द्रबिन्दु के स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग “सामान्य” किया जा रहा है।

दक्षिण भारतीय भाषाओँ, मराठी और बंगाली मेँ चन्द्रबिन्दु का प्रयोग प्रायः संस्कृतनिष्ठ या साहित्यिक संदर्भोँ तक अधिकांशतः सीमित रहता है; दैनिक लेखन और बोलचाल मेँ इसका कोई व्यापक या अनिवार्य स्थान नहीँ है। इसी कारण अनेक इनपुट प्रणालियाँ, जो व्यापक यूज़र बेस (उपयोगकर्ता समूह या आधार) को ध्यान मेँ रखकर बनाई जाती हैँ, चन्द्रबिन्दु को प्राथमिकता नहीँ देतीँ।

परिणामस्वरूप, कुछ प्रचलित कीबोर्ड्स पर चन्द्रबिन्दु इस तरह छिपा होता है कि सामान्य उपयोग मेँ वह सरलता से टाइप नहीँ किया जा सकता है, तथा ऀ (U+0900) जैसे चिन्ह उपलब्ध होते हैँ, जिनका कोई सामान्य उपयोग नहीँ है। समस्या तकनीकी नहीँ, बल्कि प्राथमिकताओँ और दृष्टिकोण की है—जहाँ हिन्दी की शुद्धता और उसकी सूक्ष्मताओँ की अनदेखी की जाती है। यह स्थिति उपयोगकर्ताओँ को गलत प्रयोग की ओर प्रेरित करती है।

इसके विपरीत, SuNāgarī जैसी सुविचारित इनपुट प्रणाली चन्द्रबिन्दु के सही और सहज उपयोग की सुविधा प्रदान करती है।

जब सही लेखन कठिन और गलत लेखन आसान बना दिया जाता है, तो धीरे-धीरे भाषा की शुद्धता प्रभावित होती है। इसलिए आवश्यक है कि डिजिटल उपकरण हिन्दी की ध्वन्यात्मक और व्याकरणिक संरचना का सम्मान करेँ।


कृपया अपना ईमेल पता प्रविष्ट (टाईप) करेँ और 'अनुशंसा करेँ' पर क्लिक करेँ ताकि इस पृष्ठ और संबंधित पृष्ठोँ के पते आपके इनबॉक्स मेँ भेजेँ जा सके। तब आप प्राप्त-ईमेल को अपने दोस्तोँ को भेज (फ़ॉर्वर्ड कर) सकते हैँ।

इस पृष्ठ के बारे मेँ दूसरोँ को क्योँ बताएँ?

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैँ जिसे देवनागरी या हिंदी मेँ रुचि है, तो कृपया यह पृष्ठ उन्हेँ भेजेँ। गुगल जैसे सर्च इंजन स्वतंत्र रूप से भारतीयता या हिंदी भाषा से संबंधित विषयोँ को प्रस्तुत करने वाली साइटोँ को सही रैंकिंग नहीँ देते।

प्रथम संस्करण:

लिंक कॉपी 📋 करेँ

कुल पृष्ठदर्शन : 

© devanagari.in - सर्वाधिकार सुरक्षित। © 2010–Present devanagari.in — सर्वाधिकार सुरक्षित।